
India vs England test – 3 वो कारण जिसके चलते पहला टेस्ट मैच इंडिया इंग्लैंड से हार गया और 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे चल रहा है ।
Table of Contents
बता दें कि 20 जून से लेकर 24 जून तक india vs England test आरंभ हो गया है। और इस पहले टेस्ट मैच में इंडिया की तरफ से 5 शतक देखने को मिला फिर भी इस मैच को अपने हाथों से गवाना पड़ा ।आखिर क्या गलती हुई जिसके चलते ये मैच इंडिया को हार का सामना करना पड़ा ।
INDIA VS ENGLAND TEST
india vs England test मैच की 5 बड़ी बातें
- दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत की वापसी हुई । इस पहले टेस्ट में उन्होंने दोनों इनिंग्स में शतक लगाकर इतिहास बनाया । अपनी पहली पारी में 134 ओर दुसरी पारी में 118 रन बनाकर फॉर्म में वापस लौटना एक अच्छी बात है इंडिया केलिए ।
- इंग्लैंड के सर जमीन पर शतक जमाना एक बहत बड़ी बात है । यहां पहले टेस्ट में भारत की तरफ से 5 शतक देखने को मिला ।
- जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी इंग्लैंड केलिए पढ़ पाना मुश्किल लगा।
- बहत दिनों के बाद KL RAHUL के बल्ले से रन आना एक पॉजिटिव संकेत है ।
- सलामी बल्लेबाज और मिडिल ऑर्डर बैटर का रन बनाना ।
INDIA VS ENGLAND TEST
हारने का कारण
विराट कोहली और रोहित शर्मा के गैर मौजूदगी में पहली बार ये टेस्ट मैच खेलने केलिए उतरी टीम इंडिया ने अपने युवा प्लेयर्स के साथ इंग्लैंड दौरा किया । युवा के साथ साथ इंग्लैंड में खेलने का अनुभव बहत कम लोगों के पास है । ऐसे में वहां के मिट्टी पर खेलकर जीत हासिल करना किसी एक सपने के समान है ।
इधर अपनी पहली कप्तानी करने का एक जिम्मेवारी निभाते हुए शुभमन गिल को भी बहत परेशानी उठानी पड़ी । जिसके चलते अच्छे पोजीशन पर होते हुए भी ये टेस्ट मैच हर गए ।
क्या है वो कारण जिसके चलते भारत को ये जीता हुआ मैच भी अपने हाथों से गंवानी पड़ी ।
पहला – कैच छोड़ना
अगर आप इंग्लैंड जैसे पिचों पर टेस्ट मैच खेलने जाओगे और कैच छोड़ोगे तो मैच जीत पाना बहत ही मुश्किल है । पहली टेस्ट में फील्डरों ने स्लिप के क्षेत्र में कैच नहीं पकड़ पाए और मैच में हार का सामना करना पड़ा ।
दुसरा – गेंदबाजी
जब इंडिया टीम के बैटर्स ने अच्छी बैटिंग किए और रन बनाए तब बोलर्स को अपना कमाल दिखानी चाहिए थी । केवल बुमराह को छोड़ किसी का भी गेंदबाजी उतनी अच्छी नहीं थी । बुमराह को साथ न मिल पाना भी एक कारण हो सकता है ।
तीसरा – निचले क्रम की विफलता
सलामी बल्लेबाजों ने अच्छे रन बनाए पर जब जरूरत थी तब निचले क्रम में रन नहीं आए । और फल ये हुआ कि मैच हाथ से गवां बैठे । ऑलराउंडर के साथ 6 या 7 नंबर पर रन आना किसी भी टेस्ट में बहत बड़ी बात होती है । जो इस मैच में देखने को न मिल पाना एक कारण हो सकता है ।
ऐसे में दूसरे टेस्ट में कुछ तो बदलाव देखने को मिल सकता है । नए मौके मिल सकते हैं । हालांकि देखना ये होगा कि किसको बाहर बैठना पड़ेगा और किसको अपना मौका मिल सकता है ।
दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि अगले टेस्ट मैच से पहले ये युवा टीम को अभ्यास की जरूरत है । 8 दिन का समय मिला है जिसमें सबको अपना पसीना बहना तो पड़ेगा ।
पर सुनील गावस्कर का कहना है कि ऑप्शनल अभ्यास को छोड़ सबको मेहनत करनी पड़ेगी । जब आप इंग्लैंड खेलने जाते हो तो प्रैक्टिस का महत्व बहत ज्यादा रहता है ।