बॉलीवुड सितारों की पढ़ाई के बारे में जानना हर किसी को इच्छा होती है ।क्योंकि अपने अपने आदर्श और सितारों के बारे में सबको जानना पसंद है । तो आइए हम कुछ ऐसे 10 सितारों के बारे में जानेंगे कि उन्होंने कितनी पढ़ाई की है ।
Table of Contents
क्या पढ़ाई बॉलीवुड में भी जरूरी है ?
पढ़ाई के बारे मैं जब बात आती है तब अच्छे अच्छों की भी बुरा हाल हो जाती है । मगर पढ़ाई ही हमारे जीवन में एक अहम हिस्सा है जिसके माध्यम से हम अपने जीवन में संतुलन बनाए रख सकते हैं । दुनिया में किसी को भी शिक्षा से अपने जीवन को जोड़नी चाहिए । अगर ये शिक्षा नहीं होगी तो समाज में हम हंसी के पात्र बन जाएंगे । कहीं पर हम पीछे रह जाएंगे बाकी लोगों के अपेक्षा। इसलिए हर किसी को ये पढ़ाई जरूरी है ।
इस लेख से हम बॉलीवुड सितारों की पढ़ाई के बारे में जानेंगे कि कौन कितना पढ़ाई किए हैं।
बॉलीवुड सितारों की पढ़ाई के बारे में जानिए
1• अमिताभ बच्चन ( The Voice of India )

सदियों के महानायक तथा बॉलीवुड के शहंशाह हैं अमिताभ बच्चन । दिन था जब अमिताभ जी केलिए गांव में भीड़ लग जाती थी । उनके फिल्म को देखने केलिए । आज भी बॉलीवुड में अपना रुतबा बनाए हुए हैं । हर वर्ग के लोगों के दिल में आज भी छाए हुए हैं । पर आज जानेंगे उनकी पढ़ाई के बारे में की आखिर कितने पढ़ें लिखे हैं । दरअसल बच्चन जी एक पढ़े लिखे शिक्षित परिवार से आए हैं
बच्चन जी अपनी हाइस्कूल शिक्षा इलाहाबाद के बॉयज हाइस्कूल में किए हैं । फिर कॉलेज की शिक्षा शेरवुड कॉलेज में किए हैं और सन 1962 को दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से विज्ञान में ग्रेजुएट किए हैं ।
2• अक्षय कुमार -( पद्मश्री 2009 )

बॉलीवुड सितारों में अक्षय कुमार एक सफल एक्टर माने जाते हैं । जिनका श्रृंखलित जीवन चर्या सभी दर्शकों केलिए आज भी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है ।
इनकी शिक्षा को अगर देखें तो इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा डॉन बॉस्को हाईस्कूल,माटुंगा से की हैं। फिर कॉलेज की शिक्षा उन्होंने गुरु नानक खालसा कॉलेज से किए । मगर पढ़ाई के क्षेत्र में उतना ज्यादा मन न होने के कारण वह बाद में मार्शल आर्ट सीखने का मन बनाया । मार्शल आर्ट सीखने थाईलैंड चले गए ।
3• सलमान खान – (भाई जान )

एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड में भाईजान के नाम से जाने जाते हैं सलमान खान । अपनी बॉडी से बहत लोगों को प्रभावित करते हैं । बॉलीवुड में एक अहम कैरेक्टर में गिने जाते हैं ।
इनके education की बात करे तो इन्होंने मुंबई में ही शिक्षा प्राप्त किए हैं । मुंबई के बांद्रा में सेंट स्टैनीस्लॉस हाइस्कूल से स्कूली शिक्षा किए हैं । सिंधिया स्कूल ग्वालियर में भी कुछ समय केलिए पढ़ाई किए हैं । कॉलेज की बात करें तो मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में ये बॉलीवुड स्टार एडमिशन तो लिया पर पढ़ाई पूरी नहीं की ।
4• अमीर खान – Mr perfectionist

बॉलीवुड सितारों के पढ़ाई में अमीर खान भी बहत सारे जगहों से पढ़ाई किए हैं । इनको साल में बहत कम फिल्मों में देखा जाता है मगर जो फिल्म करते हैं उसमें अपना सबकुछ डाल देते हैं जिसके चलते उनकी फिल्म सुपरहिट हो जाती है । 3 इडियट्स,तारे जमीन पर जैसे हिट फिल्म इनके example है ।
अमीर खान की पढ़ाई
| प्राथमिक शिक्षा | जे बी पेटीट स्कूल |
| आठवीं कक्षा तक | सेंट ऐनीज हाईस्कूल |
| नवीं और दसवीं | मुंबई स्कॉटिश स्कूल |
| कॉलेज | नरसी मोनजी कॉलेज |
5• अजय देवगन – सिंघम

ये हैं बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन । पंजाब के अमृतसर में एक पंजाबी हिंदू परिवार में जन्म हुए । फूल और कांटे फिल्म से डेब्यू करने वाले अजय देवगन एक निर्माता और निर्देशक भी हैं । एक से बढ़कर एक फिल्म देकर करीब सौ से ज्यादा सिनेमा में अभिनय कर चुके हैं ।
अजय देवगन की शिक्षा –
इन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किए मीठीबाई कॉलेज से । सिल्वर बीच हाइस्कूल से प्राथमिक शिक्षा समाप्त की ।
6• वरुण धवन – (youth icon)
ये एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं । युवाओं केलिए एक icon हैं । अपने डांस और एक्टिंग से बहत ही कम समय में एक अलग पहचान बना चुके हैं । प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डेविड धवन के बेटे हैं । Student of the year फ़िल्म से रातों रात सफल बनते हुए एक के बाद एक हिट फिल्में देते गए ।
इनकी शिक्षा की बात की जाए तो इन्होंने अपनी पहली शिक्षा यानी स्कूली शिक्षा बॉम्बे के स्कॉटिश स्कूल से की ओर इसके बाद ये इंग्लैंड चले जाते हैं higher education केलिए। वहां नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करते हैं । एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से HSC की शिक्षा पूरी करते हैं ।
7• सनी देओल – Action Hero
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर धर्मेंद्र के बेटे व बॉबी देओल के भाई हैं सनी देओल । एक्शन और देश भक्ति केलिए जाने जाते हैं । अपनी डायलॉग से सबके अंदर गर्मी पैदा करने वाले एक्टर माने जाते हैं ।
इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट बॉयज हाइस्कूल (मुंबई) से पूरी करते हैं । इसके बाद उच्च शिक्षा केलिए राम निरंजन आनंदीलाल पोद्दार ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स (मुंबई ) में दाखिल होते हैं ।
8• सिद्धार्थ मल्होत्रा
पहले अपना करियर एक मॉडल से शुरू करते हैं और बाद में Student of the year फिल्म के सफलता से आगे बढ़ते हैं अभिनय के दुनिया में । एक पंजाबी हिंदू परिवार में जन्म होने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनय के दुनिया में आते ही सर्वश्रेष्ठ male पदार्पण केलिए film फेयर पुरस्कार पाते हैं ।
अपनी स्कूली शिक्षा नेवल पब्लिक स्कूल और डॉन बॉस्को स्कूल से पूरी करते हैं । फिर शहीद भगत सिंह कॉलेज (दिल्ली) से बी.कॉम ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन करते हैं ।
9• बॉलीवुड सितारों के बादशाह शाहरुख खान – ( किंग ऑफ रोमांस )
रोमांटिक अंदाज केलिए बॉलीवुड में शाहरुख खान का नाम पहले आता है । अपनी अभिनय की कला केलिए इनको 2005 में पद्म श्री उपाधि भी मिलता है । ये एक ऐसे कलाकार हैं जिनको बॉलीवुड में 14 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है । इनके योगदान केलिए ही इनको एक सफल एक्टर के रूप में बॉलीवुड में अलग नाम है ।

सेंट कोलंबस स्कूल (दिल्ली) से प्राथमिक शिक्षा के साथ दिल्ली विश्व विद्यालय के हंसराज कॉलेज से (economics) में स्नातक करते हैं । फिर मास कम्युनिकेशन में जामिया मीलिया इस्लामिया बिस्व विद्यालय से मास्टर्स करते हैं लेकिन अपनी पर्सनल कारणों से इसे पूरी नहीं कर पाते हैं ।
10• रणबीर कपूर
कपूर परिवार यानि सुपरस्टार ऋषि कपूर के पुत्र हैं रणबीर कपूर । जिनको 2012 में फोब्र्स इंडिया में टॉप 100 में शामिल भी किया गया है । अभी तक इनको 6 से अधिक फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है ।
इनकी पढ़ाई में अगर देखा जाए तो इन्होंने ऐसे एक एक्टर हैं जिन्होंने फिल्म में एक्टिंग केलिए पढ़ाई की ।स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स और ली स्ट्रॉसबर्ग एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करते हैं । इससे पहले अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल (मुंबई) से किए ओर एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाई किए हैं ।
ये थी बॉलीवुड सितारों की पढ़ाई के बारे में । आगे किस बारे में लिखूं जरूर कमेंट में बताइए । अगली बार फिर एक लेख के साथ आप केलिए लेकर आऊंगा । धन्यवाद